अमिताभ बच्चन के करियर में एक हीरोइन का बड़ा हाथ रहा है जिन्होंने उनकी डूबती नाव को सहारा दिया था। बिग बी ने तो बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया था।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड का शहंशाह, सदी का महानायक और सुपरस्टार्स जैसे नामों से बुलाया जाता है। मगर स्टारडम से पहले उन्होंने करियर में काफी उतार-चढ़ाव भी देखा है। एक समय था, जब उनका करियर लगभग खत्म होने वाला था और वह बॉलीवुड छोड़ने का मन भी बना चुके थे।
बात 70 के दशक की है। अमिताभ बच्चन ने अपना करियर शुरू ही किया था। उन्होंने सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद आनंद, एक नजर, रेश्मा और शेरा, परवाना और बॉम्बे टू गोवा समेत कई फिल्में कीं लेकिन ज्यादातर फ्लॉप रही। अमिताभ ने बैक-टू-बैक 11 फ्लॉप फिल्में दीं और उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने का भी मन बना लिया था।
तीन एक्टर्स ने ठुकराई थी जंजीर
फिर अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया लेकिन दिक्कत सिर्फ इतनी थी कि उस वक्त कोई भी हीरोइन यह फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। तब उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस रहीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अमिताभ की फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। खुद सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया था।
11 फ्लॉप फिल्मों के बाद छोड़ने जा रहे थे इंडस्ट्री
सलीम खान ने कहा था, “वह एक अच्छे एक्टर थे, इसमें कोई शक नहीं, उनकी आवाज और पर्सनैलिटी भी अच्छी थी। बाकी जो फिल्में फेल हुईं, उसकी वजह यह थी कि वे फिल्में ही खराब थीं। अक्सर इसका इल्जाम एक्टर्स को ही झेलना पड़ता है। 11 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं। उन्होंने तो इंडस्ट्री छोड़कर जाने का फैसला भी कर लिया था।”
जया बच्चन ने दिया था अमिताभ का साथ
हीरोइन को लेकर सलीम ने कहा था, “और उस समय हीरोइनें छोटे रोल करना पसंद नहीं करती थीं। आखिरकार, मैंने फिल्म के लिए जया बच्चन को लेने का सुझाव दिया और वह अमिताभ के लिए यह रोल करने को तैयार हो गईं। मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्होंने कहा, ‘इसमें मेरे लिए करने को कुछ भी नहीं है।’ मैंने कहा, ‘इसमें आपके लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन यह अमिताभ बच्चन के लिए है और उनके करियर के लिए यह जबरदस्त साबित होगी।”

