पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन! माशिमं ने कसी कमर : 12वीं हिंदी की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को, ‘वन टाइम लॉक’ और GPS सुरक्षा से होगी सख्त निगरानी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। 10 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए ‘वन टाइम लॉक सिस्टम’ लागू किया जा रहा है, जिससे प्रश्नपत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, गोपनीय सामग्री को अब जीपीएस लॉक युक्त विशेष कंटेनरों के जरिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रश्नपत्रों का परिवहन बसों के माध्यम से किया जाता था, वहीं अब विशेष सुरक्षा वाले कंटेनरों का उपयोग किया जाएगा। इन कंटेनरों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
सुरक्षा व्यवस्था में किए गए प्रमुख बदलाव
प्रश्नपत्र पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया जाएगा
गोपनीय सामग्री वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग अनिवार्य होगी
समन्वय केंद्र पहुंचने पर जीपीएस लॉक की पुष्टि वीडियो कॉल के माध्यम से की जाएगी
इस प्रक्रिया में पार्टी ऑफिसर, नोडल अधिकारी और समन्वय केंद्र प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी
समन्वय केंद्र में स्ट्रांग रूम को वन टाइम लॉक से सील किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी
केंद्राध्यक्ष द्वारा सामग्री बाहर ले जाने के समय जिला शिक्षा अधिकारी लॉक की जांच करेंगे
परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उपयोग किए गए वन टाइम लॉक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे
मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था सिर्फ इस परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगामी सभी परीक्षाओं में भी इसे लागू किया जाएगा।
परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक के बाद लिया गया फैसला
गौरतलब है कि 12वीं हिंदी की परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि हिंदी ‘बी सेट’ का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पहले, 13 मार्च की रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हस्तलिखित प्रश्नपत्र के वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने भी पेपर लीक का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माशिमं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद मंडल ने हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी और इसे दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। मंडल को उम्मीद है कि नई सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते इस बार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।

यह भी पढ़े 👇👇

राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, तीन दुकान संचालकों पर हुई कार्यवाही

https://youtube.com/@cgcity

 

news.24kviws?si=2-HgXB_3QCltx

Korba News: IG Ramgopal Garg की नई पहल, थानों में QR Code से जनता दे सकेगी पुलिस पर सीधी राय

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles