‘बेरूत हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर’, इजरायल का बड़ा दावा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इजरायली सेना ने दावा किया है कि बेरूत में हुए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम के सचिव अली यूसुफ हर्षी मार गिराया है।

इजरायल की सेना ने गुरुवार को दावा किया है कि कल बेरूत में हुई एक इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम के सेक्रेटरी की मौत हो गई।

आईडीएफ ने बताया कि बेरूत के तल्लेत खयात इलाके में हिज्बुल्लाह के गढ़ दाहियेह के बाहर अली यूसुफ हर्षी को निशाना बनाया गया था। फुटेज में दिखाया गया कि इस हमले से एक बहुमंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई। सेना का कहना है कि हर्षी, कासिम का भतीजा और निजी सेक्रेटरी था।

‘मुख्य रास्तों पर किया हमला’

सेना ने एक बयान में कहा, “हर्षी हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था और उसने उनके दफ्तर और उनकी सुरक्षा के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई थी।”

इस बीच आईडीएफ का कहना है कि रात के समय उसने लिटानी नदी के दो मुख्य रास्तों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह दक्षिणी लेबनान में हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था।

दक्षिणी लेबनान में किया हमला

इसके अलावा, सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लगभग 10 हथियारों के गोदाम, रॉकेट लॉन्चर और हिज्बुल्लाह के मुख्यालयों पर भी हमला किया गया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!