24 C
Madhya Pradesh
Saturday, February 28, 2026

दो साल बाद मिला इंसाफ, 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल की सजा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

द्वितीय फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो) के पीठासीन अधिकारी विनय कुमार प्रधान ने आरोपी महेश धीवर (35) को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

https://cgcitynews.com

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। द्वितीय फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो) के पीठासीन अधिकारी विनय कुमार प्रधान ने आरोपी महेश धीवर (35) को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन के मुताबिक 8 मई 2024 की शाम करीब 5:30 बजे 9 साल 7 माह की बच्ची दूधाधारी मठ मंदिर के पास गोबर लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए दबाव बनाया।

ऐसे खुला राज
डरी-सहमी बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। 13 मई 2024 को टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 16 मई 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!