माटी का तिलक लगाकर बजट के लिए रवाना हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर निवास में की पूजा-अर्चना

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक भावनात्मक और सांस्कृतिक तस्वीर देखने को मिली। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर विधानसभा के लिए विदा किया। इस पारंपरिक अंदाज ने बजट दिवस को एक विशेष सांस्कृतिक रंग दे दिया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 प्रस्तुत करने से पूर्व, बजट पर हस्ताक्षर किये। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व, नवीन विधानसभा की पवित्र सीढ़ियों को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया।

बजट पेश करने के लिए घर से निकलने से पहले रायपुर स्थित अपने निवास पर मंत्री दंपति ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधिवत मंत्रोच्चार और प्रार्थना के साथ प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और सफल बजट प्रस्तुति की कामना की गई। इसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना हुए, जहां वे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने वाले हैं।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस बार अपना तीसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। पहले वे ‘GYAN’ और ‘GATI’ थीम पर आधारित बजट प्रस्तुत कर चुके हैं। ऐसे में इस बार के बजट को लेकर भी जनता और राजनीतिक विश्लेषकों में उत्सुकता बनी हुई है।

नए विधानसभा भवन में पेश होने जा रहे इस बजट से प्रदेश के विकास, बुनियादी ढांचे, युवाओं के रोजगार और किसानों से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। बजट से पहले की यह पारंपरिक पूजा-अर्चना प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक परंपराओं का एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles