Silver Price Hike: ये क्या…? चांदी में अचानक आई ₹13 हजार की तेजी, क्या है वजह; आगे कितना जाएगा भाव

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Silver Price Hike: 23 फरवरी, सोमवार को चांदी की कीमत (Silver Price Today) में अचानक ₹13,000 प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। सोने के दाम (Gold Price Today) भी ₹2787 प्रति 10 ग्राम बढ़े। एमसीएक्स पर चांदी ₹2,66,536 प्रति किलो और सोना ₹1,59,663 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस अप्रत्याशित उछाल के पीछे के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं, और भविष्य में कीमतों की दिशा पर भी चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली। 23 फरवरी, सोमवार को चांदी में अचानक 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी गई है। सोने में भी उछाल देखा गया है। सोने में इस समय 2787 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि अचानक इतनी तेजी आई क्यों? लेकिन इससे पहले जानते हैं कि देशभर में चांदी का भाव क्या चल रहा है?

Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,66,536 रुपये चल रहा है। इसमें 13,592 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 2,63,061 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,68,875 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,663 रुपये चल रही है। इसमें 2787 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

क्यों आई अचानक तेजी?

वैश्विक तनाव फिर से बढ़ने लगे हैं। जब-जब वैश्विक अस्थिरता आती है, तब लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने लगते है। इसकी वजह से चांदी में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है।

एमसीएक्स में पहले मार्जिन कोस्ट बढ़ाया गया था। लेकिन कुछ टाइम बाद उसे वापस ले लिया गया। इसके बाद अब फिर चांदी में तेजी या गिरावट हजारों में होगी। क्योंकि अब निवेशक चांदी में शेयर बाजार की तरह ट्रेडिंग करने लगे हैं।

आपके शहर में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹159,770 ₹267,570
जयपुर ₹159,650 ₹267,180
कानपुर ₹159,710 ₹267,280
लखनऊ ₹159,710 ₹267,280
भोपाल ₹159,840 ₹267,500
इंदौर ₹159,840 ₹267,500
चंडीगढ़ ₹159,670 ₹267,210
रायपुर ₹159,610 ₹267,110

रायुपर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,610 रुपये चल रही है। पटना में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,59,770 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 267,110 रुपये चल रहा है। पटना में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,67,570 रुपये चल रही है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!