India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवकों के 28,000 से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 28,740 पदों पर आवेदन आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन आज से शुरू।
  2. कुल 28,740 पदों पर होगी भर्ती।

 डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। बता दें, डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन आज यानी 31 जनवरी से शुरू कर दिए हैं। जो उम्मीदवार डाक सेवा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जीडीएस के कुल 28,000 से ज्यादा उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

  • जीडीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट, और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर और साइकिल चलाने का भी ज्ञान होना चाहिए।
gds

कितनी मिलेगी सैलरी

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,000 रुपये से 29,380 रुपये और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर एवं डाक सेवक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। कक्षा 10वीं अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के सबसे पहले डाक सेवा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!