जियो हॉटस्टार ओटीटी वह प्लेटफॉर्म है, जहां सिनेमा और स्पोर्ट्स दोनों का मनोरंजन मिलता है। क्रिकेट के अलावा आप हॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं। हाल ही में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म  पर साउथ सिनेमा की एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी को एड किया गया है, जो कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही है।

अब ओटीटी पर आते ही इस मूवी की किस्मत बदल गई है और ये एक मस्ट वॉच थ्रिलर बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

हॉटस्टार पर छाई ये फिल्म

जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 2 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। स्पोर्ट्स ड्रामा होने के बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही और कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन जैसी ही ये ओटीटी पर आई है, हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

LAL SALAAM OTT (1)

गौर करें 144 मिनट की इस फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें क्रिकेट के खेल और दो धार्मिक समुदाय के बीच तनाव को दिखाया गया है। कैसे सियासी लोग अपने फायदे के लिए धर्म को सहारा बनाकर पूरे गांव में उपद्रव मचाते हैं। फिर एक इंसान महीसा बनकर आता है और क्रिकेट मैच के जरिए इनमें शांति की भावना स्थापित करना चाहता है। लेकिन उसको भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

LAL SALAAM OTT (2)

आपको बता दें कि यहां बात साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) के बारे में की जा रही है, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही लाल सलाम मस्ट वॉच बन गई है। इस मूवी में रजनीकांत के अलावा अभिनेता विष्णु विशाल और विक्रांत ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।

लाल सलाम की आईएमडीबी रेटिंग

बेशक लाल सलाम हॉटस्टार पर छाई हुई है, लेकिन इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी की तरफ से इसे खराब रेटिंग मिली है। इसकी रेटिंग 4.4/10 है, जिसके चलते कमर्शियल तौर पर लाल सलाम बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही।