कोरबा / पसान // कोरबा जिले के परियोजना पसान अंतर्गत सेक्टर पसान में आज 09 अप्रैल 2026 को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, जनपद उपाध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा प्रकाश चंद जाखड़, सरपंच पसान सुरेंद्र तिग्गा, उपसरपंच प्रतिभा वर्मा की उपस्थिति मे किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कुपोषण को दूर करना तथा महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बताया गया कि दैनिक आहार में हरी सब्जियां, दाल, दूध और फल शामिल करना कितना आवश्यक है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार के महत्व को समझाया। साथ ही स्वच्छता, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे पोषण रैली, जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और कुपोषण जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी संकल्प दिलाया गया कि वे अपने परिवार और समाज में स्वस्थ आहार को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
पोषण पखवाड़ा का यह अभियान आने वाले दिनों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य और पोषण का संदेश पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़े 👇👇
एटीआर के छपरवा व बम्हनी में तेंदुलकर परिवार ने बच्चों के साथ बिताया समय
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
बिलासपुर में पुलिस आरक्षक की “हाय रानी” रील हुई महंगी! SSP ने तुरंत किया लाइन अटैच ..Watch Video
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

