KORBA NEWS //http://KORBA NEWS // कोरबा जिले के ग्राम बीजाडांड में रूंगटा माइंस के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच 28 फरवरी 2026 को एसईसीएल (SECL) के अधिकारियों और महिला समूह की महिलाओं द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को सामग्री वितरण करने का प्रयास किया गया, जिसे ग्रामीणों ने सख्ती से ठुकरा दिया।
अन्य खबरें पढ़े 👇👇
https://cgcitynews.कॉम
जानकारी के अनुसार, रानीअटारी विजयवेस्ट कोयला खदान के सौजन्य से अधिकारियों द्वारा गांव में साड़ी, पेटीकोट, बच्चों के कपड़े, नाश्ते के पैकेट जैसे समोसा, भजिया, लौंगलता, मिक्चर, चॉकलेट तथा होली के लिए गुलाल और पिचकारी लेकर पहुंचे थे। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को राहत पहुंचाना बताया गया, लेकिन आंदोलनरत लोगों ने इसे प्रलोभन मानते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे अपने क्षेत्र के जंगलों और पर्यावरण की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं और किसी भी प्रकार के लालच में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि “ना हम झुकेंगे और ना ही बिकेंगे”, यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।
गौरतलब है कि रूंगटा माइंस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बना हुआ है। वे इस परियोजना का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि खदान शुरू होने से उनके जल, जंगल और जमीन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
इस घटना के बाद आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
रूंगटा माइंस विरोध कोरबा की अन्य खबर पढ़े cgcitynews पर 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


