कोरबा / पसान ;; पसान वन क्षेत्र के तहत पड़ने वाले सिर्री पंचायत के जंगल में पिछले दो दिनों से जंगली हाथी डेरा जमाए हुए है। जंगली हाथियों ने सिर्री गांव में उत्पात मचाकर इस गांव के बहरपारा निवासी गोविंद सिंह 5 जानवर को बीती रात मार दिया एवम खेतों में लगी धान की फसल को खाकर और पैरो तले रौंद कर बर्बाद कर दिया। जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की हजारों रूपये मूल्य की संपति नष्ट हो गई। बता दे कि सिर्री ,पिपरिया गांव में दो दिनों से जंगली हाथियों के आने से ग्रामीण काफी दहाशत में हैं और रतजगा कर रहे हैं । जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के डर से ग्रामीण जंगल की ओर रुख नहीं कर पा रहे है और न ही जानवरों को जंगल की ओर चारा खिलाने के लिए ले जा रहे है।

धान के साथ बाड़ी में लगे सब्जी को पहुँचाया नुकसान
इन दिनों लगभग 50- 55 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वन विभाग भी इनपर नजर रखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है बीती रात पाँच गाय को मारने के बाद हाथियों के दल ने बॉडी में लगे सब्जी को भी चौपट कर दिये ,दिन निकलते ही खेत में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है

हाथियों का दल चुस्त वन अमला सुस्त
क्षेत्र में कई दिनों से 50 -55 की संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है ,वन विभाग इनपर निगरानी करने के बजाए सिर्फ खानापूर्ति करना अपना ड्यूटी समझ रहा है ,घटना होने के कई घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग घटना स्थल नही पहुंचा

