कोरबा / पसान // कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान के लगभग 70 वर्ष पुराने सांस्कृतिक रंगमंच को तोड़े जाने का मामला सामने आया था । इस मामले में ग्राम पसान निवासी ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर जेसीबी मशीन से रंगमंच तोड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि दिनांक 09 नवंबर 2025 को विद्यालय परिसर में बने पुराने शासकीय सांस्कृतिक रंगमंच को कथित रूप से जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। यह रंगमंच वर्षों से विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय पर्वों और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार पसान को लिखित शिकायत दी गई थी। साथ ही एसडीएम को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी गई थी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी 10 नवंबर 2025 को थाना पसान और तहसीलदार कार्यालय को पत्र भेजा गया था।
इसके बावजूद अब तक मामले में न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए तथा रंगमंच तोड़ने में उपयोग की गई जेसीबी मशीन को जब्त किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक मंच नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पीढ़ियों की यादों का प्रतीक था। ऐसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
फैसला होने तक उक्त भूमि की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
आवेदक ने साथ मे यह भी मांग की है की मामले मे अंतिम फैसला होने तक उक्त विवादित भूमि के विक्रय, रजिस्ट्री एवं किसी भी प्रकार के हस्तान्तरन पर रोक लगाने की मांग की गई है,
यह भी पढ़े 👇👇
रसूखदार नीरज जैन के पसान में किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन का डंडा, तहसीलदार ने जताई सख्ती
पसान में स्थगन आदेश के बाद भी शासकीय भूमि पर निर्माण जारी, प्रशासनिक आदेश की खुलेआम अवहेलना
कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


