बैरा में लगाया शिविर, 622 आवेदनों में से 56 का मौके पर किया निराकरण,12 पंचायत के लोग हुए शामिल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // सुशासन तिहार पर प्रशासन ने सोमवार को पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैरा में जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों से आवेदन लिए। कुल 622 आवेदनों में से 56 का मौके पर निराकरण किया गया।

 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। शिविर में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़  रहे। ग्राम बैरा के सरपंच समेत क्लस्टर की सभी बारह ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, अधिकारी व कर्मचारी शिविर में शामिल हुए।

जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे, पसान तहसीलदार वीरेन्द्र श्याम, पोड़ी-उपरोड़ा जनपद सीईओ जयप्रकाश डड़सेना ने खाद्य  विभाग से जारी हितग्राहियों के राशन कार्ड और पंचायत विभाग से जारी मनरेगा जॉब कार्ड का हितग्राहियों को वितरण किया। अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अतिथियों ने कहा सुशासन तिहार के शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित होता है।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles