बंगाल में खिला ‘कमल’ तो ओपी चौधरी ने खिलाई नि:शुल्क ‘झालमुड़ी’, बंगले के बाहर लगा स्टॉल..

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी उत्साह का संचार कर दिया है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और बहुमत के रुझानों से रायगढ़ के विधायक और प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी बेहद गदगद हैं। अपनी खुशी को साझा करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका चुना, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

बंगले के बाहर लगी ‘झालमुड़ी’ की स्टॉल

मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के सामने आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए निःशुल्क झालमुड़ी का स्टाल लगवाया। खास बात यह है कि बंगाल की जीत का जश्न बंगाल के ही मशहूर स्वाद ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाया जा रहा है। राहगीर हों या समर्थक, हर कोई मंत्री जी की इस सहृदयता और जीत के जश्न का हिस्सा बन रहा है।

मोदी की ‘झालमुड़ी’ का दिखा जादू

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस इलाके में झालमुड़ी खाई थी, वहां भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसी ‘लकी’ स्वाद को ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ की जनता के बीच बांटा।

बंगाल में ‘सुनामी’, भाजपा 190 पार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 293 सीटों में से भाजपा 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 94 सीटों पर सिमटती दिख रही है। भाजपा का वोट शेयर 2021 के मुकाबले 6% बढ़कर 45% तक पहुंच गया है। पार्टी पिछली बार की तुलना में करीब 117 सीटें ज्यादा जीतती दिख रही है। हालांकि, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, लेकिन सुवेंदु अधिकारी कड़े मुकाबले में पीछे हैं।

रायगढ़ में भी उत्साह का माहौल

ओपी चौधरी के इस अंदाज से रायगढ़ के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सोशल मीडिया पर रायगढ़ की जनता अपने विधायक के इस वीडियो और फोटो को खूब शेयर कर रही है। समर्थकों का कहना है कि मंत्री जी का यह ‘सादगी भरा अंदाज’ ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

https://cgcitynews.com/census-2027-digital-census-work-started-in-korba/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles