अमरकंटक // समुद्र तल से 1065 मीटर ऊंचाई पर विंध्य और सतपुड़ा मैकल पहाड़ी के केंद्र बिंदु पर स्थित नर्मदा उद्गम पवित्र नगरी अमरकंटक में वर्ष 2024 की सबसे अत्यधिक ठंड की सुबह 17 दिसंबर मंगलवार को दर्ज हुई। यहां तापमान 0 डिग्री से नीचे आ गया है।नर्मदा उद्गम स्थल से लेकर कपिलधारा तक पूरे अमरकंटक नगर में मंगलवार की सुबह जमाव भरी ठंड थी। रात में आई तापमान की गिरावट से घास पर ओस पूरी तरह से बर्फ का रूप ले ली थी।

तीन वर्ष बाद कड़ाके की ठंड लौटी
पिछले तीन वर्ष बाद यहां कड़ाके की ठंड लौट कर आई है। अमरकंटक में मौजूद पर्यटक और श्रद्धालु यहां के ठंड भरे मौसम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं और मौसम भी शिमला, पचमढ़ी की तरह बर्फ जमने जैसे तस्वीरों का दीदार लगातार कर रहा है जिससे लोग भी अमरकंटक के वातावरण की जानकारी मिलने पर रोज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सुबह जल्दी उठकर ठंड भरे नजारे का उठा रहे हैं।

विश्व तीर्थ एवं पर्यटन नगरी अमरकंटक में ठंड इन दिनों पूरे शबाब पर है, घर की छतों,मैदानी घास एवं घर के बाहर रखें समानो में बर्फ जम चुकी है, पर्यटक जहां इस ठंड एवं बर्फ आनंद उठा रहे हैं तो स्थानीय रहवासी अलाव का सहारा ले रहे हैं जबकि नर्मदा परिक्रमा वासी भजन कीर्तन कर इस ठंड का मुकाबला कर अपनी आस्था डंका बजा रहे हैं… इस भरी ठंड में मां नर्मदा का स्नान करने वाले भी है जो सुबह-सुबह मां नर्मदा का दर्शन एवं स्नान कर पुण्य को प्राप्त कर रहे हैं… आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी..


