छेरछेरा माँगने निकला युवक खून से लथपथ मिला ,पसान थाने की घटना ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //पसान //छेरछेरा मांगने निकला युवक दोस्त के घर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे आनन फानन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का परीक्षण किया तो मृतक के सिर के पास चोंट के निशान मिले। इसके अलावा मौके से एक लाठी बरामद किया गया। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामला हत्या का मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना पसान थानांतर्गत ग्राम रानीमार की है। दरअसल मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कल्याण सिंह नामक 40 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जिसकी मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का परीक्षण किया। इस दौरान मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को सूचना दी गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया वैज्ञानिक

अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह के अलावा महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शव का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक के सिर के समीप गंभीर चोंट के निशान मिला।

इसी तरह घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। टीम को मौके से एक लाठी हाथ लगा, जबकि मकान के भीतर खाट में खून लगा मिला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि कल्याण सिंह सोमवार की सुबह घर से छेरछेरा मांगने निकला, इसके बाद नही लौटा। देर रात परिजनों को

जानकारी मिली कि वह अपने दोस्त मदनसिंह के घर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मदनसिंह से पूछताछ की तो उसने दोस्त के घर आने की बात कही। इस दौरान वह घर में खाना बना रहा था। उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई थी।

वह भी कल्याण के घायल होने के संबंध में कुछ बता नही सका। जिससे मामले का रहस्य गहरा गया है। बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के बाद रहस्य का खुलासा होगा


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles