सरिया चोरी करने वाले चोरो को थाना प्रभारी की त्वरित कार्यवाही से किया गया गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.25 से 30.01.25 के दरमियानी रात उत्तरदा स्थित रेल्वे निर्माणधीन ब्रीज क्र० 200 के पास स्थित JPS बिल्डटॉच प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर से लगभग 05 क्विंटल सरिया कीमती 30,000 रु को पीकअप वाहन क्र0 CG 10 BG 4579 के चालक द्वारा चोरी कर ले जाने एवं कंपनी के वाहन आने पर प्रकाश की लाईट व भय से वाहन ने लोड सरिया को छोड़कर भाग जाने की रिपोर्ट प्रार्थी शशी कुमार द्वारा किया गया। जिसकी सूचना वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कर अपराध क्र0 118/25 धारा 331(4),305,3(5) BNS पंजीबद्ध किया गया।

जिसपर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्वार्थ तिवारी (भापूसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री पुकज ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पसान श्रवण वैष्णव अपने स्टाफ के साथ अज्ञात आरोपी की पत्तासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर बलबहरा के सुरेन्द्र कुमार यादव, रानी बस्ती के पसान बब्लू उर्फ सुर्यप्रताप सिंह को तलब कर पुछताछ करने पर घर बनाने के लिये सरिया चोरी करना ले जाने के दौरान रास्ते में कंपनी के वाहन आने पर प्रकाश की लाईट व भय से वाहन मे लोड सरिया को छोड़कर भाग जाना कर अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में आरोपी पीकअप वाहन क्र० CG 10 BG 4579 का चालक सुरेन्द्र कुमार यादव पिता गजाधर उम्र 38 वर्ष सा० बलबहरा तथा सुर्यप्रताप तंवर पित्ता इंद्रपाल सिंह तंवर उम्र 36 वर्ष सा० रानी बस्ती पसान को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सरिया लोड पीकअप वाहन क्र० CG 10 BG 4579 तथा 05 क्विंटल सरिया कुल कीमती 4,31,753 रु को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा, सउनि० लक्ष्मीकात कुर्रे, आर०डोमन मधुकर, ओमप्रकाश निराला की भूमिका सराहनीय रहा।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles