ग्राम पंचायत पसान के सरपंच पद के लिए रामशरण सिंह तंवर ने विशाल जनसमूह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // ग्राम पंचायत पसान में सरपंच पद के लिए रामशरण सिंह तंवर ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने जनता से समर्थन मांगते हुए विशाल जनसमर्थन  बाजे -गाजे के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया

रामशरण सिंह तंवर ने कहा, “मैं आपका अपना बेटा हूं, इस बार सरपंच पद के लिए आपके आशीर्वाद से चुनावी मैदान में उतर रहा हूं। अगर जनता मुझे मौका देती है, तो मैं गांव के हर वर्ग के लिए समर्पित रहूंगा और विकास को प्राथमिकता दूंगा।”

गांव के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने अब पति सरपंच प्रत्याशी*
करोड़ो के विकास कार्यो से गांव को बेहतर बनाने वाली निवर्तमान सरपंच विनीता देवी तंवर के पति रामशरण सिंह  तंवर इस बार चुनाव मैदान में प्रत्याशी बन उतरे है। उनका कहना है कि ग्राम के विकास में मेरी पूरी पंचायत वासियों ने अति सराहनीय सहयोग मेरी पत्नी को दिया। जिस विकास के गति को आगे बढ़ाने के लिए मैने सरपंच चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मुझे गांव की जनता पर पूरा भरोसा है कि आशीर्वाद स्वरूप अपना मत मुझे देंगे। यदि जनता मुझ पर यकीन जताती है तो मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास करूंगा। ग्राम के पात्र लोगो को आवास, पट्टा, पेंशन का लाभ दिलाने प्रयत्नशील रहूंगा तथा जो विकास कार्य नही हो पाए उन्हें पूर्ण कराकर अपनी पंचायत को मॉडल पंचायत की श्रेणी में लाने प्रयास करूंगा।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles