पोड़ी उपरोड़ा जनपद के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने प्रकाश चंद जाखड़.. समर्थकों में खुशी का माहौल.. पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर दी बधाई.

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में आज जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।  जनपद उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद जाखड़  निर्विरोध निर्वाचित हुए , पीठासीन अधिकारी  ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की अधिकृत रूप से घोषणा की। इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की तो जीत हासिल करने वाले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

बड़ी जनादेश बड़ी जिम्मेदारी –  प्रकाश चंद जाखड़

 पोड़ी उपरोड़ा के जनपद उपाध्यक्ष पद पर  निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रकाश चंद जाखड़ ने कहा की  बड़े जनादेश के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है  और इस  जिम्मेदारी को  पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा  , पेयजल संकट को दूर करना , स्कूलों में  शिक्षकों की कमी को दूर करने के साथ ,पसान में  आई टी आई , कॉलेज की मांग,और हॉस्पिटल  में सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी ,

प्रकाश चंद जाखड़ ने इस जीत को ऐतिहासिक एवं समग्र विकास को गति देने वाली जीत बताते हुए कहा की पोड़ी उपरोड़ा जनपद के प्रत्येक गांव का विकास हो यह मेरा प्रयास रहेगा ,सरकार की योजनाओं को हर गाँव में पहुचाना मेरी पहली  प्राथमिकता में होगा


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles