पसान क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले ,किसानों की फसलों को पहुँचा नुकसान ,सब्जियों के दाम में हो सकता है इजाफा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत के मौसम परिवर्तन का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोरबा जिले सहित कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। पसान क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे आने वाले समय में सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है
बारिश के साथ गिरे ओले
शुक्रवार दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। पसान ,बैरा , खोडरी और पिपरिया इलाके में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। देर रात तक आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की गतिविधियां जारी रहीं। शनिवार सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही।

फसलों को नुकसान पहुंचा
ग्रामीणों के मुताबिक, बाड़ियों में लगी सब्जियां और धान की फसल को नुकसान की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शहरी क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे।

बिजली आपूर्ति बाधित
शुक्रवार को पूरा दिन पसान और  क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पसान के अलावा क्षेत्र में बिजली की आवाजाही का सिलसिला शुक्रवार सुबह से पूरी रात तक जारी रहा।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles