कोरबा / साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल)के चिरमिरी क्षेत्र की विजय वेस्ट कोयला खदान से निकलने वाली प्रदूषित पानी के कारण केंदई के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों द्वारा इस जल को छूने से पूरे गाँव के बच्चों में फफोले पड़ गए हैं ,
पूरा मामला विकास खंड–पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत अडसरा के आश्रित ग्राम केदाई पड़ो मोहल्ला का है जहाँ कुल 38 पंडों परिवार निवासरत है, यहां पर चमड़ी, बच्चों के हाथों पर संक्रमण फैला हुआ है यहां पर विजय वेस्ट कोयला के प्रदुषित पानी के संपर्क मे आने से हुआ है, इस गांव के आसपास सभी लोगो को संक्रमण प्रभावित किया है, आज तक स्वास्थ्य विभाग के लोग नहीं पहुंचे हैं।

बच्चों के हाथ सिकुड़ जा रहें हैं और बुखार, से प्रभावित हो रहें हैं
बड़े लोगों को पुरे शरीर में बड़े पैमाने पर खुजली का प्रभाव है
जो तेजी से यहां के निवासी पर फैलता जा रहा है।
जल्दी से उपचार नहीं होने से स्थिति और अधिक बिगड़ जायेगा, इस गांव में अभी तक न स्कूल है ना ही आंगनबाड़ी जबकि यहां के निवासी राष्ट्रपति दत्तक पुत्र है यें हाल है इन लोगों का सुध लेने वाला कोई नहीं है।इस गांव के जमीन, जंगल खदान से प्रभावित गांव और जगह-जगह से जमीन धंसता जा रहा है।
प्रभावित बच्चों का स्कुल का परिक्षा चल रहा है, कितना तकलीफ उठा रहें है इन छोटे छोटे बच्चे, क्या पढ़ते होंगे तेज बुखार, हाथों में सुजन, पुरे शरीर में फूंन्सी मवाद से भरे हाथ, भोजन करने, और प्रति दिन के काम कर नहीं पाते हैं। एकता परिषद संगठन के साथियों और
सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी इस गांव में आयें तब यहां जानकारी व प्रत्येक्ष रुप से इन पंडों परिवार से अवगत हुए।
प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि विजय वेस्ट कोयला खदान से प्रतिदिन कोयला गाड़ियां बीजाडांड से कोरबी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खान प्रबंधन कोल डस्ट से संबंधित पर्यावरणीय अधिनियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
क्या स्वास्थ्य विभाग यहां मेडिकल केम्प लगाएगा
प्रदूषित जल से फैले बीमारी से खान प्रबंधन को कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ अपना उत्पादन क्षमता में वृद्धि कैसे हो इस पर पूरा ध्यान दे रही है ,ऐसे में क्या स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यहाँ मेडिकल केम्प लगाकर ग्रामीणों का इलाज करेगा ,

