मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की जाँच के लिए अभी तक नही बन पायी ब्लाक की जाँच टीम , जाँच की आंच उपर तक होने की आशंका

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान — केंद्र सरकार की मनरेगा योजना कमाल की है, इस योजना के तहत आपको काम पर भी नहीं जाना और मजदूरी पक्की क्योंकि मनरेगा योजना का काम सरपंच, रोजगार सहायक और सचिव की मिलीभगत में सब बेरोक-टोक चलता है। बिना काम पर जाए ही मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर दी जाती है ,सिर्फ आपको अपना बहुमूल्य पाँच मिनट का समय फ़ोटो खिंचाने में देना होगा , इसे कहते हैं जादू की योजना। विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पसान दल सागर तालाब का गहरीकरण का काम मनरेगा योजना में चला , जिसमे  रोजगार सहायक द्वारा प्रतिदिन    फर्जी हाजिरी भरा जा रहा था । गांव में कोई पहला फर्जी काम नहीं है,जिसमें रोजगार सहायक आंनद चौधरी द्वारा फर्जी हाजरी चढ़ाई गई हो , उनके हर मस्टररोल में फर्जी हाज़री दिखाई देगी ,इन सब की जाँच के लिए ब्लॉक में बैठे जिम्मेदार अधिकारी  जाँच दल गठित नही कर पा रहे है , लगता हैं  उन्हें इस मामले में जाँच के लिए जिला स्तर के अधिकारियों के आदेश का इंतजार है ,

रोजगार सहायक के परिवार ने भी की मजदूरी

मनरेगा के बंदरबांट देखिये ग्राम पंचायत पसान में हुए रोजगार योजना के काम में रोजगार सहायक के परिवार वालों ने भी काम किया है अब यह काम सही है या गलत यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा ,

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान में रोजगार सहायक ने किया लाखों का घोटाला

मनरेगा की मलाई से कोई भी अछूता नहीं है,पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान में तो रोजगार सहायक द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जाँच कराई जाती है तो मनरेगा योजना में एक बड़ा घोटाला सामने आने की पूरी संभावना है ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles