गरीबो की गठरी से चना गायब तहसीलदार पसान ने कहा राशन दुकान की करेंगे जाँच ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान //

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के ग्राम पंचायत पसान के लोगों को खाने के लिए आबंटित मात्रा के अनुसार चना नहीं मिल रहा है.  महंगाई के इस दौर में सस्ता चना ना सिर्फ शरीर को पोषण देता है बल्कि घर में सब्जी की कमी को भी पूरा करता है. ऐसे में पूरा चना नहीं मिलने से लोग परेशान है.

आबंटित मात्रा में नहीं मिल रहा चना: पसान पीडीएस दुकान के हितग्राही से चने के बार में  पूछने पर उन्होंने बताया कि चना पूरा मात्रा में नही  दिया जा रहा है. चना के बारे में पूछने पर राशन दुकान संचालक उन्हें चने का स्टॉक नहीं होने की बात कहता है ये जवाब सुनकर वो चावल, नमक और शक्कर लेकर चले जाते हैं. जबकि ऑनलाइन देखने पर चना का भंडारण वाहन समेत दिखा रहा है देखिए सूची

तहसीलदार ने लिया संज्ञान ,जाँच कर होगी कार्यवाही 

पसान के राशन दुकान में राशन वितरण में अनियमितता की खबर लगने के बाद पसान तहसीलदार ने खबर को गंभीरता  से लेते हुए हमें बताया की खबर मेरे संज्ञान में आया है मैं स्वयं राशन दुकान जाकर स्टॉक ,और अन्य शिकायत की जाँच कर , गलत पाए जाने पर कार्यवाही की अनुशंसा करूँगा , गरीबो का निवाला छीनने वाले पर कार्यवाही होगी ,

जनप्रतिनिधियों  का मौनव्रत

पसान राशन दुकान में गरीबो को मिलने वाले राशन सामग्री पर विक्रेता द्वारा डाका डाला जा रहा है ,गरीबो की हक के लिए कोई भी जनप्रतिनिधियों ने पहल नही की आखिर गरीबो की याद जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय आती हैं ,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles