GPM: जीपीएम जिला के कोटमी साप्ताहिक बाजार में इन दिनों पॉकेटमार गिरोह सक्रिय है.मंगलवार को बाजार में सब्जी सहित अन्य समानों की खरीदारी करने आए 5 से अधिक लोगों की जेब से इस गिरोह ने रुपये चुरा लिए इस दौरान एक महिला पैकेटमार को ग्रामीणों ने रुपये निकालते रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई पीड़ित महिला ने बीच बाजार में चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद भीड़ ने पैकेटमार महिला को कोटमी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया.


