कटघोरा के गोपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को किया शिकायत ,बिना इलाज के पैसा लेने का लगाया आरोप ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / कटघोरा //  निजी अस्पतालों में मरीजों  का कैसे शोषण किया जाता है यह तो कई बार सामने आता है पर बिना इलाज के पैसा लेने का नया मामला कटघोरा में संचालित गोपाल  मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का है जहाँ पसान मंडल अध्यक्ष  ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को आवेदन पत्र लिखकर अस्पताल प्रबंधन पर मामला दर्ज करने की मांग की है ,

अपने आवेदन पत्र में मंडल अध्यक्ष ने बताया की  दिनांक 23/08/2025 को सुकलाल सिंह पिता रायसिंह जाति गाँड़ का तबियत खराब होने के कारण नीजी वाहन में रामपुर लैंगा से श्री गोपाल मल्टी स्पेशलेटी हॉस्पीटल कटघोरा में लाया गया तब वहां पर ड्यूटी में डॉक्टर के द्वारा बोला गया कि 30,000/- रू. (तीस हजार रूपये) जमा करो उसके बाद इलाज शुरू होगा में 09:15 बजे के अंदर मोबाईल के माध्यम से अपने खाता से पैसा डाल दिया फिर उसको मेडिकल कॉलेज कोरबा अपने एम्बुलेंस से भेज गया वहां एडमिट नहीं लेने पर MY OZONE NEURO CENTER रजगामार रोड़ कोरबा में एडमिट कराया गया था वहां से 29/08/2025 को डिस्चार्ज करा लिया गया था MY OZONE NEURO CENTER के द्वारा इलाज का पूरा बिल उपलब्ध करा दिया गया लेकिन श्री गोपाल मल्टी स्पेशलेटी हॉस्पीटल कटघोरा के द्वारा बिना इलाज किये 30,000/-रू. (तीस हजार रूपये) ले लिया गया आज मैं जानकारी लेने गया तो वहां उनका किसी प्रकार का एडमिट या इलाज में लगे मेडिसिन का कोई बिल नहीं बना है मेरे जाने के बाद मेरे से नाम और उम्र पूछे इलाज और मेडिकल का बिल बिना इलाज के दे रहे थे। और वहां के ड्यूटी पर स्टाप के द्वारा बदतमिजी से बात कर रहे थे मैं बिल लेने में मना कर दिया क्योंकि बिल पूरा गलत तरीका से बनाया गया था मैं प्रताप सिंह मरावी सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर लैंगा, सरपंच संघ अध्यक्ष पॉड़ीउपरोड़ा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान के पद पर पदस्थ हूं मैं उनके उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराना चाहता हू ताकि किसी गरीब असहाय ग्रमीण परिवार के सांथ यह घटना न घटे।
अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त श्री गोपाल मल्टी स्पेशलेटी हॉस्पीटल कटघोरा खिलाफ सूचना दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की महान कृपा करें।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles