वन क्षेत्र में मोबाइल की केबल लाइन डालने के नाम पर पेड़-पौधे किए जा रहे थे नष्ट ,खबर प्रकाशित होने पर मशीन लेकर भागा ठेकेदार , परिक्षेत्र अधिकारी दिए थे मौन सहमति

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // वन परिक्षेत्र में मोबाइल की केबल लाइन बिछाने में हजारों पेड़ पौधों नष्ट किए जा रहे थे। वही वन विभाग  के  अधिकारी मूक दर्शक बने हुए जंगल उजड़ने का तमाशा देख रहे थे ,इस खेल को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था खबर के बाद ठेकेदार मशीन को क्षेत्र से हटाकर काम बंद कर दिया है ,

दरअसल, मोबाइल कंपनियों के लिए पसान परिक्षेत्र के रानीअतारी ,लोकडहा के जंगलों में केबल लाइन डाली जा रही है। कंपनी द्वारा यह कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें सड़क ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क किनारे खुदाई का काम करने के साथ-साथ पेड़ पौधों को नष्ट किया जा रहा था

कंपनी द्वारा लाइन डालने की सैद्धांतिक स्वीकृति की आड़ में वन विभाग से लेकर सड़क किनारे लगे जंगल के पेड़ों को जड़ मूल से नष्ट किया जा रहा है। उसके उपर मिट्‌टी डाली जा रही है। जिससे भविष्य में यह पौधे दोबारा नहीं उग सकेंगे। इसके अलावा खुदाई के दौरान बड़े-बड़े पेड़ों की जड़ों को भी छतिग्रस्त किया जा रहा है। । दूसरी ओर सड़क किनारे कई जगह खुदाई के दौरान गहरे गड्‌ढे खोद दिए गए हैं। जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।

गौरतलब है कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत कोई भी पेड़ पौधों को नष्ट नहीं किया जा सकता। लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी ।रेंजर पसान ने माना था की केबल की खुदाई से पेड़ पौधों को हानि होती है लिखित सूचना फील्ड के कर्मचारियों ने नहीं दी है। यदि केबल लाइन खुदाई से वन भूमि जंगल के पेड़ों को हानि हुई है तो डिप्टी रेंजर को काम बंद करवाना था। नहीं मानते तो मशीन जब्त करने की कार्रवाई होना चाहिए थी। पर यह बातें पसान परिक्षेत्र अधिकारी के सिर्फ जुमले है  , साहब के बिना मर्जी के जंगल में  मशीन चल ही नही सकता यह पूरा मामला मलाई मिठाई का हैं

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles