38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

केदई मे दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग, हाथी प्रभावित क्षेत्र है पुटीपखना पंचायत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //   पुटीपखना पंचायत के   ग्राम केंदई पड़ो पारा में   गांव में पिछले दो महीनों से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि चंद्रप्रताप पोर्ते  ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। गांव के बच्चे पिछले दो महीने से अंधेरे में पढ़ने पर मजबूर हैं। जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में रात्रि के समय जंगली हाथियों का खतरा बना रहता है। विद्युत विभाग के इस लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत सप्लाई चालू कराने की मांग की है।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!