कोरबा, 30 अक्टूबर 2025 /छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है, अतः इसकी तैयारी सौंदर्य, व्यवस्था और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट स्तर पर की जाए।


