बिलासपुर रेल हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान अपोलो हॉस्पिटल में मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर ( 12/11/25)  कोरबा- बिलासपुर मेमू लोकल दुर्घटना में घायल नैला की छात्रा मेहनिश परवीन का उपचार के दौरान मंगलवार की रात अपोलो अस्पताल में मौत हो गया

इस दुर्घटना में अब तक 14 यात्रियों की जान जा चुकी है। अभी 18 घायल यात्रियों का शहर के अलग अलग अस्पतालों में इलाज रहा है। गौरतलब है कि कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल 4 नवंबर की शाम गतौरा स्टेशन और लालखदान ओवरब्रिज के बीच अप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इसमें घटना के दिन ही 11 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में घायल 20 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस घटना में घायल नैला की रहने वाली युवती मेहनिश परवीन 19 वर्ष को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात घायल मेहनिश परवीन की मृत्यु हो गई। इधर एक दिन पूर्व हादसे में गंभीर रूप से घायल बैमा निवासी पवन गढ़वाल ने इलाज के दौरान सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ ही इस भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई थी । बताया जा रहा है कि पवन गढ़ेवाल हादसे के दिन नैला स्टेशन से कोरबा-बिलासपुर लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और बीते एक सप्ताह से उनका इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल मेंचल रहा था। इधर घायल युवती की मौत के बाद इस रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हो गई। अभी भी घटना में घायल 18 घायलों का उपचार सिम्स, अपोलो, जिला अस्पताल में चल रहा है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles