5 लाख की लूट के बाद डकैतों ने पूछा- “सौम्या का 25 लाख कहाँ है? 2 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा। छत्तीसगढ़ की निलंबित प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया का नाम एक बार फिर चर्चा में है, इस बार एक सनसनीखेज डकैती के मामले से जुड़कर। बालको नगर थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में मंगलवार (11 नवंबर) देर रात हथियारबंद 15 से अधिक डकैतों ने किसान शत्रुघन दास के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने न सिर्फ घर के 11 सदस्यों को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया, बल्कि लगभग साढ़े 5 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो गए। लेकिन, वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि लूट के दौरान डकैत बार-बार पीड़ित किसान शत्रुघन दास से एक ही सवाल पूछ रहे थे: “सौम्या का 20–25 लाख कहां छिपाया है?”
डकैती के तार निलंबित अफसर से जुड़े!
पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वह इस वारदात को सामान्य लूटपाट से कहीं ज़्यादा जटिल बनाते हैं। पीड़ित किसान शत्रुघन दास की बेटी, बबीता दास, निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है, और दोनों ने दुर्ग में साथ पढ़ाई की थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस शासनकाल के दौरान जब सौम्या चौरसिया सीएम ऑफिस में उप सचिव थीं, तब बबीता कुछ समय के लिए उनके घर पर भी रुकी थी। हालांकि, कोयला घोटाला मामले में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता घर लौट आई थीं और उनकी शादी हो गई थी। किसान शत्रुघन दास ने गुरुवार (13 नवंबर) को अपने बयान में इस बात की पुष्टि की कि डकैतों ने हथियारों की नोंक पर उनसे सौम्या के कथित 20-25 लाख रुपयों के बारे में पूछताछ की थी।
पुलिस के हाथ खाली
यह वारदात 11 नवंबर की रात को हुई थी और अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पूछताछ जारी है। हालांकि, घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। इलाके में इस हाई-प्रोफाइल ‘सौम्या कनेक्शन’ वाली डकैती से दहशत का माहौल है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles