बिहार में हुई एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा में उत्साह का माहौल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी स्वयं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और ढोल की थाप पर उत्साहपूर्वक थिरकते नज़र आए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इज़हार किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बिहार की यह जीत केंद्र और बिहार दोनों में सुशासन, विकास और जनकल्याण की निर्णायक जीत है।
* बिहार की जनता ने सत्य, विकास और स्थिरता के पक्ष में सुनाया फैसला-भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी
एनडीए की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा की “यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके अथाह प्रेम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और भाजपा संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं की सतत मेहनत का परिणाम है। विपक्ष द्वारा ‘वोट चोरी’ जैसे काल्पनिक आरोप लगाकर लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश को जनता ने करारा जवाब दिया है। यह जनादेश प्रमाण है कि जनता भ्रम, झूठ और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकारती है। यह जीत राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा देने वाली है और देश में विकास की रफ़्तार को और तेज करेगी।”
नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा की “यह जीत विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है। बिहार की यह ऐतिहासिक विजय जनता की जागरूकता, समझदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना का प्रमाण है। बिहार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश तभी आगे बढ़ता है जब जनता विकास, नीतियों और सुशासन को चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने स्थिरता और विकास की राह को मजबूती से चुना है। यह जनादेश पूरे देश में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला है।”
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन, संजय शर्मा, मंजू सिंह, रेणुका राठिया, मुकेश कुमार झा, राम अवतार पटेल, लक्की नंदा, अजय पांडेय, नवीन अरोरा, विवेक मार्कण्डेय, सतीश झा, अजय दुबे, प्रकाश अग्रवाल, अनिल वस्त्रकर, जगदीश श्रीवास, रामकुमार त्रिपाठी, राकेश नागरमल, सनी सिंह, सहित सभी मंडल अध्यक्षगण और अनेक भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles