कोरबा / पसान, // पसान धान उपार्जन केंद्र में मंगलवार को खरीदी सत्र का शुभारम्भ परंपरागत पूजा-अर्चना करने के साथ किया गया। सुबह 11 बजे केंद्र परिसर में किसानों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तौल मशीनों का पूजन किया गया। पूजा के बाद नारियल फोड़ा गया और धान तौल प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा, जहां किसानों ने नए सत्र को लेकर उत्साह और उम्मीद दोनों जताई।
पहले दिन 258.40 क्विंटल धान पहुंचा केंद्र में
आज पहले दिन कुल 258.40 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। तौल करवाने वाले किसानों में संतराम (92.80 क्विंटल), रानी आर्मो (11.20 क्विंटल), कमलेश कुमार (35.20 क्विंटल), जयराम सिंह (49.60 क्विंटल) और फुलेन्द्र सिंह (69.60 क्विंटल) शामिल रहे। सभी किसानों का धान निर्धारित मानकों के अनुसार तौला गया।
स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व
शुभारम्भ कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ किसान,वार्ड पंच राजेश प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष कुशल आर्मो,नोडल अधिकारी दीपाशु गुप्ता,समिति प्रभारी प्रदीप अग्रवाल,सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

