कोरबा/ पसान// पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज भोर मे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जहाँ पिपरिया क्षेत्र मे हाथी की सूचना पर पिपरिया कोड़गार से लौटते समय, रेंजर पसान मनीष सिंह की स्कार्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।




