कोरबा/पसान /cgcitynews //कोरबा के पसान में घना कोहरा
छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर लगातार जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। शनिवार की सुबह कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह-सुबह दृश्यता काफी कम हो गई, खासकर पसान–कोटमी–पेंड्रा मार्ग पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।https://cgcitynews.com
https://cgcitynews.com
घने कोहरे के कारण कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरे में धीरे-धीरे कमी आई।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में ठंड का यह दौर अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है

