कोरबा /cgcitynews // जिला का जंगल जुए के फड़ पर दांव लगाने वाले जुआरियों के लिए पनाहगार से कम नहीं है। इसका खुलासा एक बार फिर उस वक्त हुआ जब सायबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम ने भेलवाटार के जंगल में दबिश दी। जंगल के भीतर तिरपाल के नीचे फड़ सजा हुआ था, जहां भारी संख्या में जुआरी मोटी रकम दांव लगा रहे थे। संयुक्त टीम की घेराबंदी होते देख कई 2 जुआरी भाग निकले। जबकि टीम ने 20 जुआरियों को मौके पर ही दबोच लिया। टीम के हत्थे चढ़े जुआरियों में जिले के अलावा पड़ोसी जिले के जुआरी भी शामिल थे।

संयुक्त टीम ने जुए के फड़ से 3 लाख 13 हजार नगदी के अलावा 23 दो पहिया वाहन, अलग-अलग कंपनी के 29 मोबाइल व एक कार सहित अन्य सामान जब्त करने में सफलता पाई। मामले में निर्देशों की अनदेखी करने पर करतला थाना प्रभारी पर निलंबन की गाज गिरी है। जिला पुलिस अधीक्षक के सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समय-समय पर थाना चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक
आयोजित की जाती है। उन्होंने आए दिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे जुए के फड़ के वीडियो को गंभीरता से लिया था। पुलिस कप्तान श्री तिवारी ने जुए जैसे सामाजिक बुराई की रोकथाम के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर थाना चौकी प्रभारी अमल भी कर रहे थे, इसके बावजूद कुछ दिनों पहले रजगामार क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जुआरी भारी संख्या में नजर आ रहे थे। मौके पर दोपहिया भी खड़ी थी। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए थे। उनके निर्देश व एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम जुए के फड़ों पर नजर रख रही थी। शुक्रवार को सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी को मुखबिर से सूचना मिली कि भेलवांटार के जंगल में जुए का फड़ सजा हुआ है। जिससे आला अफसरों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर सायबर सेल प्रभारी श्री… सोनवानी, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी व रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खुंटे की संयुक्त टीम ने भेलवांटार जंगल में दबिश दी। कुछ जुआरियों की नजर टीम पर पड़ गई। जुए के फड़ में हड़कंप मच गया। जुआरी झाड़ियों की आड़ लेकर भागने लगे। इस बीच संयुक्त टीम ने 20 जुआरियों को मौके पर ही दबोच लिया के दौरान अधिकांश जुआरी पड़ोसी जिले के निकले। उनकी निशानदेही पर फड़ से 3 लाख 13 हजार नगदी के अलावा तीन गड्डी ताश, तिरपाल, 29 नग मोबाइल, 23 बाइक व एक कार जब्त किया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की। खास बात तो यह है कि भेलवांटार में चल रहे जुए के फड़ को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया था,

