ट्रेडिंग एप से 46 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपित गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

HighLights

  1. कबीर नगर पुलिस ने इंदौर से की गिरफ्तारी
  2. वाट्सएप ग्रुप से निवेश का झांसा देकर ठगी
  3. 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला

छत्तीसगढ़ के कबीर नगर थाने में दर्ज ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपित अब्दुल मुशाहिद खान को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपित वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिक मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने और रकम हड़पने में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, सुमित कुमार शुक्ला को चार नवंबर 2024 को एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग से अधिक लाभ का दावा करते हुए एक एप डाउनलोड कराया गया। शुरुआत में लाभ दिखाकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में कुल 26,07,429 रुपये जमा कराए गए। बाद में जब प्रार्थी ने लाभ की राशि निकालने (विड्राल) का प्रयास किया, तो निकासी नहीं हो सकी।

कैसे खुला मामला?

ग्रुप के एडमिन देशाई नामक व्यक्ति ने विड्राल के लिए लाभ राशि पर 18 प्रतिशत कमीशन की मांग की। कमीशन जमा करने के बाद भी राशि नहीं दी गई और अतिरिक्त कमीशन की मांग की जाने लगी। पैसा न होने की बात कहने पर नोटिस जारी करने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में क्या सामने आया?

जांच में सामने आया कि इसी तरीके से कुल 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रार्थी के विभिन्न खातों से यूनियन बैंक के माध्यम से कुल 22,42,571 रुपये आरोपित अब्दुल मुशाहिद खान के नाम से संचालित मेसर्स नेशनल ट्रेडर्स कंपनी के उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर इंदौर से उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!