कोरबा, पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को पिलाई दो बूंद

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कोरबा में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में नन्हे बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।

https://cgcitynews.com
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.के. सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी बोर्डे एवं डॉ. अन्नपूर्णा बोर्डे सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो मुक्त रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/
जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत कुल 1578 टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही पारा-मोहल्ला, चौक-चौराहा, बाजार एवं हॉट क्षेत्रों में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। अभियान की निगरानी के लिए सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है।
पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,72,423 शिशुओं के लक्ष्य के विरुद्ध 1,69,355 बच्चों को दवा पिलाई गई, जिससे जिले की उपलब्धि 98.22 प्रतिशत रही। शेष छूटे हुए बच्चों को 22 एवं 23 दिसंबर को गृह भ्रमण के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी।

https://cgstate.gov.in/

कोरबा पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। कोरबा पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है। कोरबा पल्स पोलियो अभियान में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में टीमें तैनात की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles