‘कांग्रेस ने माओवादियों के हाथों अपने ही साथियों को मरवाया’, जेपी नड्डा का बड़ा दावा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर झीरम घाटी में माओवादियों से अपने नेताओं को मरवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने माओवादियों का तुष्टीकरण किया। नड्डा ने दावा किया कि 2026 तक माओवादी हिंसा खत्म हो जाएगी। भूपेश बघेल ने नड्डा के आरोपों को बलिदानियों का अपमान बताया और झीरम घाटी हमले की जांच रोकने का आरोप लगाया।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि झीरम घाटी में कांग्रेस के नेताओं ने ही माओवादियों से अपने साथियों को मरवाने का काम किया।

यह पहली बार है जब भाजपा के किसी शीर्ष नेता ने छत्तीसगढ़ के झीरम कांड में कांग्रेसियों को सीधे कठघरे में खड़ा किया है। नड्डा ने कहा कि झीरम घाटी कांड की जानकारी कांग्रेस के लोगों के बीच थी। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो क्या होगा? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने माओवादियों का तुष्टीकरण किया है

‘2026 तक माओवादियों की हिंसा हो जाएगी खत्म’

नड्डा ने जांजगीर चांपा में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने माओवादियों से देश को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। उनका दावा है कि मार्च 2026 तक माओवादी हिंसा समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने 2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का उल्लेख किया, जब 25 मई को माओवादियों ने झीरम घाटी में हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि माओवादी हिंसा से प्रभावित छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादियों को जड़ से मिटाने का प्रण लिया है।

वर्तमान में ढाई हजार माओवादी मारे जा चुके हैं और 1853 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

नड्डा ने बलिदानियों का किया अपमान: भूपेश

नड्डा के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी ने माओवादी हमलों में अपने नेताओं को खोया है और इस तरह के आरोप लगाना बलिदानियों का अपमान है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस माओवादी हमलों के पीछे के षड्यंत्र की जांच कराना चाहती थी, तब भाजपा ने कोर्ट के माध्यम से जांच क्यों रुकवाई? बघेल ने यह भी पूछा कि क्या वर्तमान सरकार झीरम घाटी हमले के कथित हमलावरों से इस गहरी साजिश के बारे में पूछताछ करेगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!