कोरबा / महात्मा गांधी के विचार गांव के आत्मा में है।
विश्व की किसी भी कठिन से कठिन समस्याओं को हल करना हो तो उसका मूल मंत्र अहिंसा है।
यह पाठ हमें गांधी जी ने पढ़ाया है और इस पाठ का अनुसरण करके ही हम विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। गांधी जी का सत्य अहिंसा का विचार आज भी गांव के आत्माओं में बसते हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के आश्रित ग्राम , तेदुटिकरा, में 2 अक्टूबर को इस क्षेत्र के राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पड़ो जनजाति के लोग गांधी कुटी में सामूहिक उपवास 1 दिन का रख कर सभ्य समाज को यह बताने के प्रयास किया कि गांधी जी गांव के आत्मा एवं उनके बताए हुए सत्य अहिंसा की विश्व के साथ-साथ वनवासियों के दिलों में भी समायोजित है।

पूज्य बापूजी की जन्मदिवस पर 26 गांव के मुखिया साथी एवं बहाने सुबह 9:00 बजे से सर्वधर्म प्रार्थना एवं रघुपति राघव राजा राम बापू की प्रिय भजन दीप प्रज्वलित कर बापू के चित्र पर पुष्प चढ़कर शाम 5:00 बजे तक 130 गांधीवादी कार्यकर्ता सामूहिक उपवास पर बैठे।
शाम 6:00 बजे छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा तुलसी और मीठा पानी पिलाकर सभी का उपवास छोड़ा गया , सभी अलग-अलग गांव से आए हुए गांधी विचार से जुड़े हुए समाज साथियों को सामूहिक भोजन बच्चों के साथ प्रसाद खीर पुरी का व्यवस्था सामूहिक रूप से किया गया था इस बीच क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा वैष्णव जन तो तेने कहिए। जय जगत पुकारे
, विश्व में शांति लाना है तो आप बापू को याद करो की प्रमुख भजनों को गाकर ग्रामीण स्तर की सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही मनोरंजन पूर्वक प्रस्तुत किया गया जिसमें बहनों भी बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकता परिषद जिला कोरबा का भी भूमिका महत्वपूर्ण रहा और लगभग सभी गांव के साथियों ने यह स्वीकार किया कि हमें अपने गांव में गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर जल जंगल जमीन एवं अपने हक अधिकार की लड़ाई शासन प्रशासन से निरंतर संवाद करते रहना नितांत आवश्यक है।
गांधी मार्ग एक कैसा मार्ग है जो सभी प्रकार की समस्याओं को हल करने में सक्षम है।
इस सामूहिक विधानसभा स्तरीय उपवास में ,छिंदवार,, खडपड़ी, बड़खा बहरा, लाद, घुचापुर, चंद्रोटी, तेलियामार, केदाई, घाघरा, अमलीबहरा, तनेरा,
कौवाताल, बिंझरा ,
एवं एकता परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल रहे जिसमें इंदिरा यादव निर्मला कुजूर कर्मपाल चौहान जिला संयोजक बृजलाल पड़ो, मान मति खलखो, अधिवक्ता श्रीमती रचना मानिकपुरी, रामप्रसाद पड़ो
शिव कुमार पंडों, परमेश्वरी बाई, सुखमनी बाई, जान बाई, बबीता पंडों, तथा एकता परिषद प्रदेश संयोजक मुरली दास संत पूज्य बापू की जन्मदिवस मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहयोग प्रदान किया।

