31.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

कोटमी कला में ई-चालान कैमरे का विरोध, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही// कोटमी कला में ई-चालान कैमरे का विरोध, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पेंड्रा-कोरबा मुख्य मार्ग स्थित कोटमी कला में लगाए गए ई-चालान कैमरे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिला युवा कांग्रेस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कैमरा तत्काल बंद करने और चालान माफी की मांग की है।
बिना सूचना लगाए गए ई-चालान कैमरे पर आपत्ति
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा कोटमी कला में ई-चालान कैमरा लगाया गया है, लेकिन ग्रामीणों को पूर्व में किसी प्रकार की सूचना या जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। अचानक डिजिटल माध्यम से भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं, जिससे आम ग्रामीण परेशान हैं।
https://cgcitynews.com
ग्रामीणों पर ₹16 हजार तक के चालान का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण, किसान एवं मजदूर वर्ग जब दैनिक कार्यों जैसे—कृषि कार्य, दुकान, स्नान या अन्य जरूरी काम से बाइक से निकलते हैं, तो उनके मोबाइल पर इंश्योरेंस व PUC के नाम पर ₹16,000 तक के ई-चालान आ रहे हैं। इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना गरीब तबके के लिए संभव नहीं है।
सड़क की जर्जर हालत, फिर भी चालान वसूली
युवा कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि पेंड्रा से कोटमी होते हुए कोरबा जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हैं और सड़क सुधार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में जर्जर सड़क पर कैमरा लगाकर चालान वसूली करना अन्यायपूर्ण है।
अन्य जिलों में बंद हो चुके हैं ई-चालान कैमरे
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में जनविरोध के बाद ऐसे ई-चालान कैमरों को बंद किया जा चुका है। इसी तर्ज पर कोटमी कला में भी कैमरा हटाया जाना चाहिए।
प्रमुख मांगें
युवा कांग्रेस ने कलेक्टर से निम्न मांगें रखीं—
कोटमी कला में लगे ई-चालान कैमरे को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए
ग्रामीणों व किसानों के नाम पर काटे गए ई-चालान निरस्त (माफ) किए जाएं
जिन लोगों ने डर या मजबूरी में चालान की राशि जमा कर दी है, उन्हें राशि वापस कराई जाए
अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन
इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि
माननीय परिवहन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
जिला परिवहन अधिकारी (DTO), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
पुलिस अधीक्षक, संबंधित क्षेत्र
को भी भेजी गई है।

https://echallan.parivahan.gov.in

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!