सुरक्षाबलों ने सुकमा में लिया एएसपी गिरपुंजे की शहादत का बदला, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Chhatisgarh Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। DRG के जवानों ने किस्टाराम इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया। कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से AK-47 और इंसास राइफल जैसे हथियार भी बरामद किए।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की गोलीबारी के बाद 12 नक्सली ढेर कर दिए गए। जवानों ने मौके से Ak-47 और इंसास राइफल भी बरामद की है।

सर्च ऑपरेशन में शुरू हुई फायरिंग

सुरक्षाबलों ने कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय रहने वाला माओवादी मंगडू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। मंगडू अपने कई साथियों के साथ जंगलों में छिपा था, जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी किरण चव्हाण ने DRG की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया।

1 घंटे तक चली मुठभेड़

सुरक्षाबलों की टीम तड़के सुबह ही जंगलों में छापेमारी करने पहुंच गई। इस दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें 12 नक्सली मार गिराए गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

8 लाख का इनामी था मंगडू

बता दें कि 40 वर्षीय वेट्टी मुका उर्फ मंगडू सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का रहने वाला था। वो पिछले कई सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था और कोंटा एरिया कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त था। कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाला मंगडू अपने पास Ak-47 जैसे हथियार रखता था। प्रशासन ने उसपर 8 लाख का इनाम रखा था।

ASP आकाश का बदला लिया

सुकमा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में खूंखार माओवादी एसीएम हितेश भी मारा गया है। हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान चली गई थी। उस घटना को एसीएम हितेश ने ही अंजाम दिया था। आज जवानों ने एएसपी आकाश राव की शहादत का बदला ले लिया।

बीजापुर में 2 नक्सली ढेर

सुकमा के अलावा सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भी लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!