29.6 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 23, 2026

कोरबा के इंदिरा नगर बस्ती में ठंड से राहत ले रही एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। बचाने दौड़े युवक के भी हाथ झुलसे; निजी अस्पताल के लिए रेफर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

महिला को बचाने वाले युवक जगदीश के भी हाथ झुलस गए। दोनों का निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है।

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रही एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर महिला को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर बस्ती में ठंड से राहत पाने के लिए कुछ लोग अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान 38 वर्षीय रूबी देवी भी अलाव के पास पहुंचीं। फूलबाई नामक महिला से बातचीत करते हुए खड़ी थीं कि अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

इस दौरान, जगदीश कुमार नामक युवक ने महिला को जलते हुए देखा और तत्काल कंबल लाकर उस पर डाल दिया। आग बुझाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए। तत्काल दोनों घायलों को शासकीय रानी धनराज कुंवर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, रूबी देवी की हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जगदीश कुमार, रूबी देवी के पति लक्ष्मण कुमार के परिचित हैं, जो हलवाई का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही कड़ाके की ठंड बढ़ रही है, जिसके कारण लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में, इस घटना ने अलाव जलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

नगर निगम द्वारा शहर के चौक-चौराहों और थाना चौकियों पर ठंड से राहत के लिए हीटर भी लगाए गए हैं, जिन्हें शाम होते ही चालू कर दिया जाता है। हालांकि, दिन में तापमान मध्यम रहने के बावजूद, शाम और सुबह की सर्द और धुंध भरी हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!