‘पीएम मोदी से मेरे रिश्ते बहुत अच्छे, लेकिन वो मुझसे खुश नहीं,’ भारत को लेकर ट्रंप का नया राग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे “उतने खुश नहीं” हैं। ट्रंप के अनुसार, भारत को रूसी तेल की खरीद रोकने के कारण भारी टैरिफ चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने मोदी से अपने अच्छे संबंधों का जिक्र किया, लेकिन यह भी कहा कि भारत ने अब रूसी तेल व्यापार काफी हद तक कम कर दिया है। ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ का भी उल्लेख किया।

HighLights

  1. ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं हैं।
  2. भारत रूसी तेल न खरीदने पर भारी टैरिफ दे रहा।
  3. अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे “उतने खुश नहीं” हैं क्योंकि भारत को रूसी तेल की खरीद रोकने की वजह से भारी टैरिफ चुकाना पड़ रहा है।

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है, लेकिन वो मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि आप जानते हैं कि तेल का व्यापार न करने की वजह से उन्हें अब बहुत ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है।

मोदी मुझसे मिलने आए थे

डोनल्ड ट्रंप ने हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों की बैठक में अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि ‘प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए थे और बोले, ‘महोदय, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?’ जी हां।’ ‘उनके साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। वे मुझसे उतने खुश नहीं हैं क्योंकि आप जानते हैं कि वे अभी बहुत अधिक टैरिफ चुका रहे हैं क्योंकि वे रूस से तेल का व्यापार नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने इसे काफी हद तक कम कर दिया है।’

बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूसी तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए पांच साल से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, हम इसे बदल रहे हैं। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!