मुंबई में एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मुंबई के चांदिवली इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगर अंधेरी में स्थित नारायण प्लाजा बिल्डिंग के टेक्स सेंटर की तीसरी मंजिल पर शाम 6.36 बजे आग लग गई।

HighLights

  1. आग लगने से पूरी चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई
  2.  मुंबई अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मुंबई के चांदिवली इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी उपनगर अंधेरी में स्थित नारायण प्लाजा बिल्डिंग के टेक्स सेंटर की तीसरी मंजिल पर शाम 6.36 बजे आग लग गई। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से पूरी चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई। अधिकारी ने बताया कि इमारत के एक कार्यालय में दो लोग बेहोश पाए गए जिन्हें दमकलकर्मियों ने बचाया, लेकिन बाद में अस्पतालों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, पीड़ितों की पहचान भगवान पिटले (30) और सुमंत जाधव (28) के रूप में हुई है, और उन्हें क्रमशः सेवन हिल्स अस्पताल और राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!