सीएम साय ने दिव्यांग तीरंदाजी खिलाड़ियों से की मुलाकात; बोले- सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग तीरंदाजी खिलाड़ियों होरीलाल यादव और लक्की सोनी से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज हैं और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरण चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें सभी खेल सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया, कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग तीरंदाजों होरीलाल, लक्की सोनी से मुलाकात की।
  2. खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं हेतु उच्च स्तरीय उपकरण मांगे।
  3. सीएम ने सभी खेल सुविधाएं देने का आश्वासन दिया, प्रोत्साहन बढ़ाया।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां जनदर्शन कार्यक्रम में आर्चरी के दिव्यांग खिलाड़ी होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को यादव और सोनी ने बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी महीने में पटियाला में पुनः तीरंदाजी नेशनल में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय को दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे आर्चरी की इंटरनेशनल स्पर्धाओं में भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें उच्च स्तरीय खेल उपकरण की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री साय ने तीरंदाजों को खेल की सभी सुविधाएं प्रदान करने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी खेलों को बढ़ावा दे रही है। अपने खेल हुनर को तराशें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!