31.5 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज: डायल 112 के ड्राइवर ने दोस्तों संग युवती से किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा/  10/01/26// जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 सेवा में पदस्थ ड्राइवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना SECL क्वार्टर में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

 

0 SECL के सूने मकान में की हैवानियत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डायल 112 का चालक अपने साथियों के साथ युवती को बांकी स्थित एसईसीएल (SECL) के एक सूने मकान में ले गया था। वहाँ चालक और उसके 4 अन्य साथियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।

https://cgcitynews.com

0 पुलिस महकमे में हड़कंप, 2 आरोपी हिरासत में

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही विभाग को पता चला कि मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

* तत्काल कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर 5 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

* अस्पताल में भर्ती: पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार और मुलाहिजे के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

* फरार आरोपियों की तलाश: सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और फरार 3 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं
। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!