सीएम साय ने कर दिया साल का सबसे बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से पहले आई दिवाली

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर।  सीएम साय का बड़ा ऐलान// 12/01/26  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल का सबसे बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय को कर्मचारी वर्ग “होली से पहले आई दिवाली” बता रहा है।
छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए रविवार की छुट्टी खुशियों वाली खबर लेकर आई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अब राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर यानी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। काफी समय से प्रदेश के कर्मचारी संगठन केंद्र के समान डीए की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने अब स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद से ही कर्मचारी वर्ग में उत्साह की लहर है। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सीएम साय ने मंच से यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की हर उम्मीद को प्राथमिकता दे रही है, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

https://cgcitynews.com

लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा
राज्य सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के करीब 3.9 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे अब 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। महंगाई के इस दौर में वेतन में होने वाली यह वृद्धि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। इससे पहले अगस्त महीने में सरकार ने डीए बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया था। अब महज कुछ ही महीनों के भीतर 3 प्रतिशत की और बढ़ोतरी कर सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह कर्मचारी हितों के प्रति गंभीर है। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारने वाली मुख्य कड़ी हैं और उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles