जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में धूमधाम से मना गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम का जन्मोत्सव

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक एवं आदिवासी आंदोलन के प्रखर नेता माननीय दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मोत्सव जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तुलेश्वर सिंह मरकाम जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुक्खू सिंह मरावी जी के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड जी ने किया, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता एडवोकेट सतीश कुमार गोंड ने दादा हीरा सिंह मरकाम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलनों और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादा हीरा सिंह मरकाम केवल एक नेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित विकास गोंड (जिलाध्यक्ष, JSP), आदित्य गोंड, समरजीत गोंड, गुलाबचंद गोंड, उदयराज गोंड, राजेश गोंड, चन्द्रभान गोंड, आदर्श गोंड, रामचन्दर गोंड, निखिल गोंड सहित अनेक वक्ताओं ने दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जीवन दर्शन, सादगी, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों एवं मार्गदर्शन पर चलते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान जन्मोत्सव की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद हजारों लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी आज भी आदिवासी समाज के दिलों में जीवित हैं।
अंत में जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड जी ने सभी आगंतुकों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles