बड़हर का फल विलुप्ति की कगार पर, लेकिन फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

🌿 बड़हर अब विलुप्त होता जा रहा लेकिन फायदे की बात करे तो बड़े कमाल का फल है

♦️फूल और फल दोनों का उपयोग खाने में किया जाता है, इसके फूलों की सब्जी बनाई जाती है,जब यह कच्चा होता है तब इसके फल का अचार और पके फल को सीधे खाया जाता है,

♦️यह कटहल से मिलते जुलते प्रजाति का फल है और आम के मौसम के बाद इसका सीजन शुरू होता है,इसमें फल खूब आते हैं कट्टे मीठे स्वाद के कारण बच्चें इस खूब पसंद करते हैं, इसके फल अगर पेड़ में पके मिल जाएं तो समझ लीजिए इसके आगे कितने फल घुटने टेक देंगे। कच्चे फल से पकाने के लिए भूसे के ढ़ेर में छिपाकर पकाया जाता था, जिससे यह प्राकृतिक रूप से मीठा और स्वादिष्ट बनता था। पहले लोग जूट के बोरे में भरकर भी पकाया करते थे।

ये भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/if-early-symptoms-of-sugar-are-seen-in-the-body-do-not-ignore-these-signs/

♦️इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया से बचाने में मदद करता है। खून की कमी को दूर करता है। रक्त से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है एक प्रकार से शरीर को डिटाक्स करने का काम करता है,यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसके सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा स्वस्थ रहती है। बालों को मजबूती देने के लिए विटामिन ए और सी इसमें प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो बालों के ग्रोथ में मदद करती है,

♦️इसके नियमित सेवन करने से बुढ़ापा रूक जाता है इसलिए इसका सेवन पहले राजा महाराजा भी किया करते थे। इसके फल में ऐसे कई उपयोगी गुण है जिसे हम लोग जानते नहीं इसलिए बड़हर के पौधे को हम आप लगाते नहीं। गुणों की खान से भरपूर बड़हर को आप अपने आस-पास जरूर लगाएं,तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और चिड़चिड़ेपन से राहत दिलाता है। साथ ही साथ मस्तिष्क को अलर्ट रखता है,इसमें विटामिन ए मौजूद होने के कारण यह आंखों की रोशनी को तेज करता है और रतौंधी जैसी समस्याओं में फायदेमंद है।

♦️रोपण विधि – 🌿🌿

✅फल का सेवन करने के बाद इसे मिट्टी में दबा देने से कुछ दिन बाद इसमें अंकुरण प्रस्फुटित होने लगता है। जब अंकुरण प्रस्फुटित हो जाये उसके 1 या 2 माह बाद इसे सही स्थान पर लगा दें और इसमें नीम खली,गोबर खाद डालते रहें

✅आवश्यकता अनुसार इसमें फल 6-10 साल के बीच आना आरंभ हो जाते हैं। अब लोग कलमी बड़हर लगाने लगें हैं जो कलम विधि से तैयार किया जाता है। कलमी बड़हर नर्सरी से पौध लेकर आओ तो उसमें फल लटके रहते हैं अगर आप कलमी पौधा लगा रहे हैं तो उचित होगा पहले पौधे को

✅विकसित होने दें उसके 1 या 2 साल बाद फल लेना आरम्भ करें नहीं तो पौधे का विकास रूक जायेगा

नोट—बडहल के पत्तों का क्वाथ शुगर की बीमारी के लिए अत्यंत ही फायदेमंद है।
👉 इसके फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
👉 अपने आसपास के क्षेत्र में इस विलुप्त होते जा रहे फल के वृक्ष को ज्यादा से ज्यादा रोपित करें।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles