Bijapur: IED विस्फोट में ग्रामीण की मौत, माओवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान; नागरिकों से अपील

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तुरीपाड़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी मुताबिक ग्राम कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी 20 वर्ष पिता बुधरा कुहरामी रविवार को जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों को गंभीर क्षति पहुंची।
घायल अवस्था में ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा आईईडी निष्क्रियकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles